Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में एक आरोपित हिरासत में, सीबीआई की उत्तर प्रदेश में कार्रवाई

उन्होंने मृतक की मां हासिरानी रथ को आश्वासन दिया कि हत्या के आरोपितों को सजा जरूर मिलेगी

18 May 2026

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में एक आरोपित हिरासत में, सीबीआई की उत्तर प्रदेश में कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संदिग्ध आरोपित को हिरासत में लिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा से आरोपित को पकड़ा गया। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार आरोपित दिल्ली के रास्ते कहीं और फरार होने की योजना बना रहा था।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपित का नाम राजकुमार सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है। रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस और सीबीआई की संयुक्त टीम ने दिल्ली के स्वरूपनगर इलाके में एक मकान पर छापेमारी भी की थी, लेकिन उस समय आरोपित हाथ नहीं आया था।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद, छह मई की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कार में चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अंधाधुंध गोलीबारी कर मौके से फरार हो गए। घटना में चालक भी घायल हुआ था।
स्थानीय लोगों की मदद से चंद्रनाथ रथ और चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय राज्य में राजनीतिक माहौल बेहद संवेदनशील था और बाद में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस हत्याकांड की जांच के लिए राज्य पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया था। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से दो लोगों और बिहार के बक्सर से एक कथित शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया था।
रविवार को चंद्रनाथ रथ के श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक की मां हासिरानी रथ को आश्वासन दिया कि हत्या के आरोपितों को सजा जरूर मिलेगी। हासिरानी रथ ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा है तथा उम्मीद है कि बेटे को न्याय मिलेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में एक आरोपित हिरासत में
उन्होंने मृतक की मां हासिरानी रथ को आश्वासन दिया कि हत्या के आरोपितों को सजा जरूर मिलेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News