Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार, घटना का पुननिर्माण

घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है

07 May 2026

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार, घटना का पुननिर्माण

उत्तर 24 परगना। जिले के बशीरहाट थाना क्षेत्र के गोदाउन पाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता रोहित राय को गोली मारने की घटना में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जाहीनुर गाजी के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गोदाउन पाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता रोहित राय पर अचानक गोली चलाई गई थी। गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल रोहित राय को पहले बशीरहाट जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहीं उनका इलाज चल रहा है।
बशीरहाट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलाके में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने गोदाउन पाड़ा क्षेत्र से जाहीनुर गाजी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गुरुवार को जांच के सिलसिले में पुलिस आरोपित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां घटना के समय की परिस्थितियों को समझने और जांच को आगे बढ़ाने के लिए घटना का पुननिर्माण किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोलीबारी के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक विवाद या कोई अन्य कारण था। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार
घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News