Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियारों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि विशेष इनपुट के बाद हंदवाड़ा में विलगाम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत छामपुरा में एक नाका स्थापित किया गया। इस दौरान तारतपुरा से आ रही एक बाइक को सुरक्षाबलों ने रोका और पूछताछ करने पर सवार ने शाहिद सलीम लोन (27) पुत्र गुलाम मोहम्मद लोन निवासी बिजहामा बोनियार, बारामूला के रूप में अपनी पहचान बताई।

30 Oct 2024

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियारों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष इनपुट के बाद हंदवाड़ा में विलगाम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत छामपुरा में एक नाका स्थापित किया गया। इस दौरान तारतपुरा से आ रही एक बाइक को सुरक्षाबलों ने रोका और पूछताछ करने पर सवार ने शाहिद सलीम लोन (27) पुत्र गुलाम मोहम्मद लोन निवासी बिजहामा बोनियार, बारामूला के रूप में अपनी पहचान बताई। वह अपनी बाइक पर चावल का एक छोटा बैग लेकर जा रहा था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह पिस्तौल की छड़ें और दो चीनी ग्रेनेड मिले।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए बीएन मुख्यालय 15 आरआर विलगाम ले जाया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित स्नातक है और ड्रग्स की तस्करी में शामिल रहा है। आरोपित ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त पैसा कमाया। घाटे का सामना करने के बाद वह अवैध गतिविधियों में शामिल हो गया। बयान में कहा गया कि उसे यह खेप सोपोर ले जाने के लिए कहा गया था लेकिन सटीक खुफिया जानकारी के कारण उसे रास्ते में ही पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियारों की खेप के साथ एक गिरफ्
अधिकारियों ने बताया कि विशेष इनपुट के बाद हंदवाड़ा में विलगाम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत छामपुरा में एक नाका स्थापित किया गया। इस दौरान तारतपुरा से आ रही एक बाइक को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News