Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सड़क पर चल रहे एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद, ट्रेलर ने हजारीबाग की ओर से आ रही 'सागर' नामक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

14 Mar 2026

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

हजारीबाग, 14 मार्च (हि.स.)। जिले के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चरही स्थित एनएच पर घाटों मोड़ के पास पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सड़क पर चल रहे एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद, ट्रेलर ने हजारीबाग की ओर से आ रही 'सागर' नामक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के साथ-साथ सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन को भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रेलर यहीं नहीं रुका और सड़क किनारे लगी फल और पान की गुमटी को भी रौंद दिया। दुर्घटना में फल दुकान पर मौजूद विक्रेता उदय सिंह (27) ट्रेलर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस हादसे में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग भेजा गया। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया।

बस में सवार यात्रियों को भी दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया। इस संबंध में चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सड़क पर चल रहे एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद, ट्रेलर ने हजारीबाग की ओर से आ रही 'सागर' न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News