Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

खड़गपुर में टायर फटने से एक की मौत, 12 घायल

इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है

09 Feb 2026

खड़गपुर में टायर फटने से एक की मौत, 12 घायल

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्थित कलाईकुंडा इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-छह पर चल रही एक पिकअप वैन का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान शेख अल्लाह रखा (40) के रूप में हुई है, जो बनपुरा इलाके का निवासी बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के बनपुरा इलाके से करीब 22 लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर झाड़ग्राम की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सभी लोग मुर्गी हाट (बाजार) जा रहे थे। जैसे ही वाहन कलाईकुंडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-छह पर पहुंचा, अचानक वैन का पिछला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने खड़गपुर ग्रामीण थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल 12 लोगों का इलाज जारी है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना पर खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दिनेन राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों के साथ प्रशासन लगातार संपर्क में है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खड़गपुर में टायर फटने से एक की मौत, 12 घायल
इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News