Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से अंसार गजवात उल हिंद का आतंकवादी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से अंसार गजवात उल हिंद का आतंकवादी गिरफ्तार

14 May 2025

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से अंसार गजवात उल हिंद का आतंकवादी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर से पुलिस ने अंसार गजवात उल हिंद से जुड़े एक संदिग्ध युवा आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी संगठन भारत विरोधी और कट्टरपंथी विचारधारा के लिए कुख्यात है। आतंकी का नाम मुस्ताक मंडल है। वह बांकुड़ा जिले के सुदूर बोगडोहरा गांव का रहने वाला है।

 

पुलिस ने मुस्ताक मंडल को मंगलवार को उसके घर से हिरासत में लिया।बाद में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एक अधिकारी ने आज बताया कि मुस्ताक की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। उस पर भारत विरोधी और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले संदेश पोस्ट करने का आरोप है। जांच के दौरान उसके अंसार गजवात उल हिंद से संबंध के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।

 

पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसके स्थानीय संपर्क कौन-कौन हैं और कहीं कोई बड़ा स्लीपर सेल तो सक्रिय नहीं है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में बंगाल में आतंकवाद से जुड़े मामलों में कई लोगों को दबोचा गया है। बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन सक्रिय सदस्य पकड़े गए हैं। इनमें आजमल हुसैन और साहेब अली खान को बीरभूम के नलहाटी और अबासुद्दीन मोल्ला को दक्षिण 24 परगना के पातुरी गांव से गिरफ्तार किया गया।

 

इसके अलावा मंगलवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने पश्चिम बर्दवान के बाराबनी इलाके से शराफ मीर नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ नारेबाजी करने और ऑपरेशन सिंदूर के विरोध में देशद्रोही बयान देने का आरोप है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लि

या है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से अंसार गजवात उल हिंद का आतंकवादी
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से अंसार गजवात उल हिंद का आतंकवादी गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News