Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओंस जाबूर ने गर्भावस्था की घोषणा की, टेनिस से लिया लंबा ब्रेक

31 वर्षीय जाबूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैंने खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था... और अब लगता है, हमने अब तक की सबसे प्यारी वापसी की योजना बना ली है।”

11 Nov 2025

ओंस जाबूर ने गर्भावस्था की घोषणा की, टेनिस से लिया लंबा ब्रेक

नई दिल्ली। ट्यूनिशिया की टेनिस स्टार और पूर्व विश्व नंबर 2 खिलाड़ी ओंस जाबूर ने सोमवार को यह घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने पेशेवर टेनिस से कुछ समय के लिए लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है।

31 वर्षीय जाबूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैंने खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था... और अब लगता है, हमने अब तक की सबसे प्यारी वापसी की योजना बना ली है।”

ट्यूनिशिया की इस स्टार खिलाड़ी, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से "मिनिस्टर ऑफ हैप्पीनेस"कहते हैं, ने बताया कि वह अप्रैल में एक बेटे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अपने करियर को कुछ समय के लिए विराम देकर परिवार और मातृत्व पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

जाबूर, जो इस समय विश्व रैंकिंग में 79वें स्थान पर हैं, तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और अब तक अपने करियर में पांच डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीत चुकी हैं। ट्यूनिशिया की यह स्टार खिलाड़ी हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य और डिप्रेशन को लेकर भी खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने स्वीकार किया था कि लगातार चलने वाले टूर और व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्हें मानसिक रूप से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उनकी गर्भावस्था की घोषणा ऐसे समय आई है जब टेनिस जगत में खिलाड़ियों के अत्यधिक व्यस्त शेड्यूल और शारीरिक-मानसिक दबाव पर लगातार चर्चा हो रही है।

फिलहाल, उनके प्रशंसक और साथी खिलाड़ी उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। ओंस जाबूर ने वादा किया है कि वह मातृत्व के इस नए अध्याय के बाद टेनिस कोर्ट पर “सबसे प्यारी वापसी” करेंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओंस जाबूर ने गर्भावस्था की घोषणा की, टेनिस से लिया लंबा ब्रे
31 वर्षीय जाबूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैंने खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था... और अब लगता है, हमने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News