Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के दोनों सदनों में अगले सप्ताह होगी चर्चा

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बीएसी की बैठक के बाद संसद भवन परिसर में मीडिया को बताया कि यह बैठक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में हुई। विपक्ष की मांग थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जल्द करायी जाए।

23 Jul 2025

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के दोनों सदनों में अगले सप्ताह होगी चर्चा

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह चर्चा होगी। राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बुधवार की बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा कराने का निर्णय लिया गया।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बीएसी की बैठक के बाद संसद भवन परिसर में मीडिया को बताया कि यह बैठक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में हुई। विपक्ष की मांग थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जल्द करायी जाए। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में 16 घंटे यानी दो दिनों तक इस मुद्दे पर चर्चा कराने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विपक्ष ने इस दौरान कोई प्रस्ताव न लाने की भी मांग रखी है।

तिवारी ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए इस चर्चा में प्रधानमंत्री की मौजूदगी की हमारी मांग को सत्तापक्ष ने अस्वीकार नहीं किया है।

प्रधानमंत्री मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर आज रवाना हुए हैं। उनके लौटने के बाद अगले सप्ताह पहले लोकसभा में और फिर राज्यसभा में चर्चा करायी जाएगी।

इस बीच आज पूरे दिन राज्यसभा की कार्यवाही हंगामें के कारण नहीं चल सकी। दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद कार्यवाही गुरुवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। गुरुवार की कार्यवाही में निर्वतमान सदस्यों को विदायी दी जाएगी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के दोनों सदनों में अगले सप्ताह होगी चर
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बीएसी की बैठक के बाद संसद भवन परिसर में मीडिया को बताया कि यह बैठक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News