Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बंगाल में अवैध टोल प्लाजा बंद करने का आदेश, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

सरकार ने अधिकृत वसूली केंद्रों की संख्या का ब्यौरा भी मांगा है

13 May 2026

बंगाल में अवैध टोल प्लाजा बंद करने का आदेश, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के कार्यालय की ओर से मंगलवार रात एक निर्देश जारी कर राज्य भर में संचालित सभी अवैध टोल प्लाजा और टोल गेट को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है। यह निर्देश राज्य के सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया है।
जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में जहां कहीं भी अवैध टोलगेट, ड्रॉपगेट, बैरिकेड या अवैध वसूली केंद्र संचालित हो रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द हटाना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में दोबारा ऐसे अवैध टोलगेट या वसूली केंद्र स्थापित न किए जा सकें।
राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि किसी भी अवैध टोलगेट से यात्रियों या वाहन चालकों से किसी प्रकार की धनराशि की वसूली न हो।
इसके अलावा सरकार ने राज्य में संचालित सभी वैध टोल प्लाजा की जानकारी भी मांगी है। निर्देश में कहा गया है कि जिलाधिकारी यह जानकारी उपलब्ध कराएं कि राज्य में कुल कितने वैध टोलगेट हैं, उनका संचालन कौन कर रहा है और संबंधित टेंडर कितने समय के लिए दिया गया है।
सरकार ने अधिकृत वसूली केंद्रों की संख्या का ब्यौरा भी मांगा है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों को आगामी 15 मई, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में अवैध टोल प्लाजा बंद करने का आदेश
सरकार ने अधिकृत वसूली केंद्रों की संख्या का ब्यौरा भी मांगा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News