Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अन्य राजनीतिक दलों ने भाजपा के साथ डील कर ली है : अभिषेक बनर्जी

पुरातन मालदा थाना क्षेत्र के मंगलबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत जालांगी में आयोजित सभा में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को अब काम के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में ही रोज़गार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

08 Jan 2026

अन्य राजनीतिक दलों ने भाजपा के साथ डील कर ली है : अभिषेक बनर्जी

मालदा। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को मालदा से बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने भाजपा के साथ ‘डील’ कर ली है। साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर के ‘बाबरी मस्जिद’ निर्माण प्रकरण पर भी तीखा हमला बोला और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

पुरातन मालदा थाना क्षेत्र के मंगलबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत जालांगी में आयोजित सभा में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को अब काम के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में ही रोज़गार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

सभा में प्रवासी श्रमिकों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। तृणमूल का आरोप है कि दूसरे राज्यों में बंगाली भाषा बोलने के कारण प्रवासी श्रमिकों को ‘बांग्लादेशी’ बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। अभिषेक ने कहा कि यदि किसी प्रवासी श्रमिक को इस तरह निशाना बनाया गया तो कानूनी मदद दी जाएगी।

मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ निर्माण की घोषणा के बाद उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस मुद्दे पर नाम लिए बिना अभिषेक ने कहा, “जो नेता पहले भाजपा के उम्मीदवार थे, वही आज धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। धर्म के नाम पर राजनीति कर कुछ लोग बीच से पैसा कमाना चाहते हैं। गरीबों की मदद कीजिए, यही कुरान की सीख है।”

उल्लेखनीय है कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में हुमायूं कबीर भाजपा के टिकट पर जंगीपुर से चुनाव लड़ चुके थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तृणमूल का दावा है कि यह पूरा मामला भाजपा की शह पर किया जा रहा है, हालांकि भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है।

‘एक डाके अभिषेक’ हेल्पलाइन का विस्तारअभिषेक बनर्जी ने मालदा के प्रवासी श्रमिकों के लिए ‘एक डाके अभिषेक’ हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की। यह हेल्पलाइन पहले से उनके संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मालदा भी मेरे बड़े परिवार का हिस्सा है। किसी भी प्रवासी श्रमिक को अगर बांग्लादेशी कहकर परेशान किया गया, तो तृणमूल कानूनी सहायता देगी।

अभिषेक ने भाजपा पर धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रात एक बजे बीमार पड़ने पर एंबुलेंस चालक से कोई धर्म नहीं पूछता। किसान, मछली बेचने वाला, फूल विक्रेता क्या उनसे धर्म पूछा जाता है? भाजपा समाज को बांटती है, तृणमूल सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अन्य राजनीतिक दलों ने भाजपा के साथ डील कर ली है : अभिषेक बनर
पुरातन मालदा थाना क्षेत्र के मंगलबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत जालांगी में आयोजित सभा में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को अब काम के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News