Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बाहर डार्लिंग कहकर पुकारते हैं, इधर हमको टाइम नहीं देते:कल्याण 

कल्याण बनर्जी सांसद होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में अधिवक्ता भी हैं

11 Feb 2026

बाहर डार्लिंग कहकर पुकारते हैं, इधर हमको टाइम नहीं देते:कल्याण 

कोलकाता। संसद में केंद्रीय बजट पेश होने बाद से कांग्रेस के अगुवाई में विपक्ष के काफी दल सत्तापक्ष के ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। इस मुद्दें पर सत्तापक्ष और विपक्ष में तनातनी जारी है लेकिन बुधवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने बेहद अलग अंदाज में स्पीकर की चेयर पर बैठे बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल से कुछ ऐसे समय मांगा कि लोकसभा में बैठे सदस्य हंस पड़े। कल्याण बनर्जी बोल रहे थे जब जगदंबिका पाल ने कहा कि समय पूरा हो गया तो कल्याण बनर्जी थोड़ा और बोलना चाहते थे। 
उन्होंने कहा कि बाहर हमको डार्लिंग कहकर पुकारता है, इधर हमको टाइम नहीं देता है। ल्याण बनर्जी के इतना कहते ही उनके पीछे बैठे टीएमसी सांसद युसूफ पठान समेत अन्य सांसद हंस पड़े। गौरतलब हो कि कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष द्वारा मौजूदा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर फैसला होने तक बिरला ने खुद को स्पीकर की जिम्मेदारी से अलग कर लिया है। कल्याण बनर्जी अपने हंसी-मजाक में माहिर हैं। पिछले साल जब उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी तो उस पर काफी विवाद हुआ था। पेशे से एडवोकेट कल्याण बनर्जी 2024 के चुनावों में फिर से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। कल्याण बनर्जी अभी पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से सांसद हैं। वह चौथी बार इस सीट से चुने गए हैं। कल्याण बनर्जी सांसद होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में अधिवक्ता भी हैं। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाहर डार्लिंग कहते हैं, इधर हमको टाइम नहीं देते: कल्याण 
कल्याण बनर्जी सांसद होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में अधिवक्ता भी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News