Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

साल्टलेक तृणमूल दफ्तर से मिले 100 से अधिक आधार कार्ड

बिधाननगर नगर निगम के वार्ड संख्या-36 के बसंती देवी कॉलोनी इलाके में रविवार सुबह एक तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से भारी मात्रा में आधार कार्ड और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हलचल फैल गई।

17 May 2026

साल्टलेक तृणमूल दफ्तर से मिले 100 से अधिक आधार कार्ड

कोलकाता। बिधाननगर नगर निगम के वार्ड संख्या-36 के बसंती देवी कॉलोनी इलाके में रविवार सुबह एक तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से भारी मात्रा में आधार कार्ड और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हलचल फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो नंबर बसंती देवी कॉलोनी स्थित उक्त कार्यालय लंबे समय से बंद पड़ा था। इलाके में पहले से ही सरकारी जमीन और तालाबों को भरकर अवैध तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त किए जाने की शिकायतें उठती रही हैं।

रविवार सुबह संदेह के आधार पर जब लोगों ने कार्यालय का ताला खोलकर अंदर देखा तो वहां रखी अटैचियों और फाइलों में सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड, पहचान पत्र और सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई दस्तावेज मिले।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिन लोगों के आधार कार्ड और अन्य कागजात मिले हैं, उन्हें बाद में थाने बुलाकर आवश्यक सत्यापन के बाद दस्तावेज लौटाए जाएंगे। फिलहाल संबंधित कार्यालय को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


साल्टलेक तृणमूल दफ्तर से मिले 100 से अधिक आधार कार्ड
बिधाननगर नगर निगम के वार्ड संख्या-36 के बसंती देवी कॉलोनी इलाके में रविवार सुबह एक तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से भारी मात्रा में आधार कार्ड और जमीन से जुड़े दस्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News