Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

पद्मश्री कार्तिक महाराज पर रेप का आरोप

नौकरी दिलाने के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध फिर जबरन करवाया गर्भपात

27 Jun 2025

पद्मश्री कार्तिक महाराज पर रेप का आरोप

कोलकाता। पद्मश्री से सम्मानित सन्यासी कार्तिक महाराज पर यौन शोषण, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। एक शिक्षिका ने उनके खिलाफ मुर्शिदाबाद जिले के नवग्राम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि महाराज ने नौकरी का लालच देकर पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर जब वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवाया गया। जैसे ही यह मामला सामने आया, पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। महिला के मुताबिक, यह घटना 2013 की है। आरोप है कि कार्तिक महाराज ने उसे नवग्राम थाना क्षेत्र के चाण्क्य इलाके में एक आश्रम संचालित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी दिलाई थी और रहने के लिए एक कमरा भी दिया गया था। पीडि़ता का कहना है कि तभी से उसका जीवन एक डरावने सपने में बदल गया। उसका आरोप है कि एक रात अचानक कार्तिक महाराज उसके कमरे में आए और शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। मजबूरी में उसे यह स्वीकार करना पड़ा, क्योंकि वह उस समय घर-परिवार छोड़कर महाराज के संरक्षण में थी। शिकायत के अनुसार, इसके बाद से लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई, तो महाराज ने जबरन गर्भपात करवा दिया। इस मामले को लेकर गुरुवार रात महिला ने नवग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। वहीं, कार्तिक महाराज ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं इन आरोपों से परेशान नहीं हूं। मेरे वकील जो कुछ कहना चाहें, कहेंगे। मुझे नहीं पता कि किस महिला ने क्या आरोप लगाया है।
यह बयान उन्होंने रघुनाथगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। इस मामले को लेकर अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है, और पुलिस जांच शुरू कर चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पद्मश्री कार्तिक महाराज पर रेप का आरोप
नौकरी दिलाने के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध फिर जबरन करवाया गर्भपात





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News