Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था।

29 Jun 2026

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का निर्माण सत्ता लोलुपता का परिणाम था। उन्हाेंने कहा कि सपा की साइकिल चलती रही तो दंगे होते रहेंगे।

मुख्यमंत्री याेगी सोमवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पतरासा कुंवरपुर में 569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद एक सभा काे संबाेधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप्र के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश और पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का निर्माण सत्ता लोलुपता का परिणाम था। अगर उस समय का कांग्रेस नेतृत्व अडिग हो गया होता तो जिन्ना अपनी मौत मर गया होता और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। अपनी पैतृक भूमि को छोड़ना पड़ा। स्वतंत्र भारत में उनके मन में अभिलाषा थी कि मुझे जिस आधार पर विभाजन किया गया था, उसके आधार पर भारत में शरण मिलेगी, सम्मानजनक के साथ मैं जीवन यापन कर पाऊंगा। कांग्रेस ने उनकी कभी सुध नहीं ली। याेगी ने कहा कि कांग्रेस के हमराज़ समाजवादी पार्टी को कहां फुर्सत थी, क्योंकि जब इन्हें तुष्टिकरण से फुर्सत हो तब ये पिछड़ों, दलितों, वंचितों के बारे में सोचते। इन्हें तो सिर्फ मुसलमानों की चिंता थी। सिखों, जैनियों, बौद्ध की चिंता नहीं थी। उन्हाेंने कहा कि सपा की साइकिल चलती रही तो दंगे होते रहेंगे। याेगी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार आई। सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट आया। लंबे समय बाद किसी सरकार ने सोचा कि विस्थापित हिन्दुओं, बौद्ध, सिखों और जैन समाज को भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से विस्थापित हैं।

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि याद कीजिए, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ने आंदोलन किया। आज जो सर्टिफिकेट वितरित हो रहे हैं, इसी के खिलाफ ये लोग आंदोलन कर रहे थे कि नहीं मिलना चाहिए। इनका तो सबसे पहला उद्देश्य ही यही है कि देश के संसाधनों पर विभाजन के बावजूद पहला अधिकार मुसलमान का होना चाहिए। बाकी किसी का नहीं। यही इनकी कुत्सित चेष्टा थी। यही इनकी तुष्टिकरण की नीति थी। यही पाप ये जिंदगीभर करते रहे और इनके पाप का खामियाजा हिंदू भुगतता रहा। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश पाक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News