Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की

इस जीत के साथ ही तीन साल से अधिक के इंतजार के बाद, पाकिस्तान ने आखिरकार घरेलू धरती पर टेस्ट श्रृंखला जीत की मिठास का स्वाद चखा।

26 Oct 2024

पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की

रावलपिंडी। नोमान अली और साजिद खान के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीत ली। इस जीत के साथ ही तीन साल से अधिक के इंतजार के बाद, पाकिस्तान ने आखिरकार घरेलू धरती पर टेस्ट श्रृंखला जीत की मिठास का स्वाद चखा।

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश टीम ने जैमी स्मिथ (89) और बेन डकेट (52) के अर्धशतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 267 रन बनाए। पहली पारी में पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने 6 और नोमान अली ने 3 विकेट लिए, जबकि 1 विकेट जाहिद महमूद को मिला।

जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सऊद शकील (134) के बेहतरीन शतक और नोमान अली (45) और साजिद खान (नाबाद 48) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 344 रन बनाए और 77 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से रेहान अहमद ने 4, शोएब बशीर ने 3, गस एटकिंसन ने 2 और जैक लीच ने 1 विकेट लिया।

दूसरी पारी में इंग्लिश बल्लेबाजी नोमान (6-42) और साजिद खान (4-69) की फिरकी के आगे पूरी तरह से ढ़ह गई और पूरी टीम 112 रन पर सिमट गई। जिससे पाकिस्तान को सीरीज जीतने के लिए केवल 36 रन की जरूरत थी।

पाकिस्तान ने 36 रनों का लक्ष्य सैम अयूब (08) का विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने जैक लीच की लगातार चार गेंदों पर चार चौके लगाए और शोएब बशीर के अगले ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।

नोमान और साजिद ने इंग्लैंड के 20 में से 19 विकेट चटकाए, जबकि पाकिस्तान ने मैच में अपने एकमात्र तेज गेंदबाज आमिर जमाल का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया। साजिद ने मैच में 10 और नोमान अली ने 9 विकेट लिए।

सऊद शकील को मैन ऑफ द मैच और साजिद खान को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, श
इस जीत के साथ ही तीन साल से अधिक के इंतजार के बाद, पाकिस्तान ने आखिरकार घरेलू धरती पर टेस्ट श्रृंखला जीत की मिठास का स्वाद चखा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News