Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक न एक दिन भारत का हिस्सा होगा : राजनाथ

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा दिलों को जोड़ने की बात करता है और हमारा मानना ​​है कि प्रेम, एकता और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए वो दिन दूर नहीं जब हमारा अपना हिस्सा पीओके वापस आएगा।

29 May 2025

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक न एक दिन भारत का हिस्सा होगा : राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर देश को भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक न एक दिन भारत का हिस्सा होगा। पीओके का भारत में एकीकरण इस देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि पर निर्भर करता है। पीओके में रहने वाले अधिकतर लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। कुछ ही लोग हैं, जिन्हें गुमराह किया गया है। पीओके में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह जैसी है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा दिलों को जोड़ने की बात करता है और हमारा मानना ​​है कि प्रेम, एकता और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए वो दिन दूर नहीं जब हमारा अपना हिस्सा पीओके वापस आएगा।

रक्षा मंत्री गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना प्रभावी लागत नहीं है, बल्कि उसकी एक भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है, इसका अंदाजा आज पाकिस्तान को हो चुका है। ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ भारत की रणनीति और प्रतिक्रिया दोनों को नया स्वरूप और पुनर्परिभाषित किया गया है। हमें पाकिस्तान के साथ अपनी सहभागिता और बातचीत के दायरे को फिर से जांचना है। उसके साथ अब जब भी बात होगी तो सिर्फ पीओके पर होगी।

ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश की जनता ने 'मेक इन इंडिया' अभियान की सफलता को देखा-समझा और महसूस किया है। आज यह साबित हो चुका है कि मेक इन इंडिया भारत की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए जरूरी है। आपने देखा कि किस तरह हमने पहले आतंकी ठिकानों और उसके बाद दुश्मन के सैन्य अड्डों, एयरबेस को तबाह किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान करने को हम और भी बहुत कुछ कर सकते थे, परंतु शक्ति और संयम के साथ हमने दुनिया के सामने शानदार उदाहरण पेश किया। आत्मनिर्भरता के बैनर के तले हम आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर डिफेंस और अंतरिक्ष आधारित सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की पकड़ अब वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित हो रही है।

सीआईआई के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन के मंच पर राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम केवल लड़ाकू विमान या मिसाइल सिस्टम नहीं बना रहे हैं, बल्कि हम न्यू एज वारफेयर टेक्नोलॉजी के लिए भी तैयार हो रहे हैं। हमारे घरेलू सिस्टम ने आज ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान पूरी दुनिया को चौंकाते हुए यह साबित कर दिया है कि हम दुश्मनों के किसी भी हथियार को भेदने की ताकत रखते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की लगातार आगे बढ़ती यात्रा में पहली बार देश का डिफेंस सेक्टर भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले एक दशक में सरकार की पहल के चलते भारत का रक्षा क्षेत्र नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक न एक दिन भारत का हिस्सा होगा : रा
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा दिलों को जोड़ने की बात करता है और हमारा मानना ​​है कि प्रेम, एकता और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए वो दिन दूर नहीं जब हमारा अपना हिस्स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News