Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बंगाल पर हमले की धमकी दी, केंद्र सरकार चुप है : ममता बनर्जी

जनसभा के अंत में ममता बनर्जी अपने लिखे एक गीत पर स्थानीय महिलाओं के साथ नृत्य करती भी नजर आईं

06 Apr 2026

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बंगाल पर हमले की धमकी दी, केंद्र सरकार चुप है : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नदिया जिले में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कथित बयान से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक कई मुद्दों पर सवाल उठाए।
ममता बनर्जी ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा कोलकाता तक हमले की धमकी देने जैसी बात बेहद गंभीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पर भारत सरकार की ओर से अब तक कोई कड़ी प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का मंत्री कोलकाता को निशाना बनाने की बात कैसे कर सकता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बंगाल आए थे, उन्होंने इस पर कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं बताया कि सख्त कदम उठाए जाएंगे? हम इसकी जांच चाहते हैं। कोलकाता पर हमले की बात हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री ने आगामी चार मई को होने वाली मतगणना का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में विपक्ष अपनी बढ़त दिखाने की कोशिश करेगा। सुबह से वे दिखाएंगे कि वही जीत रहे हैं, डरिए मत। अंत में देखिएगा, जीत हमारी होगी। मतगणना पूरी होने तक मैदान मत छोड़िए।
ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। कहा कि डॉक्टर घर आएंगे, एक्स-रे व रक्त जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर अस्पताल भेजा जाएगा। ऐसी कई योजनाएं हमारे पास हैं।
मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर भी भाजपा से नजदीकी का आरोप लगाया। उन्होंने नंदीग्राम दौरे का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल पर निशाना साधा। कहा कि नंदीग्राम में आयोग के अधिकारी के साथ भाजपा के लोग दिखे। इससे साफ है कि भाजपा और आयोग के बीच संबंध हैं।
ममता बनर्जी ने मोथाबाड़ी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि असली दोषियों के बजाय निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
उन्होंने नदिया में बीएलओ के रूप में कार्यरत रिंकू तरफदार की मौत का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कथित सुसाइड नोट में चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया गया था। उन्होंने पूछा कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री ने सोमवार को नदिया और पूर्व बर्धमान में तीन जनसभाएं की हैं। नदिया के पलाशीपाड़ा, कालिगंज और नकशिपाड़ा में तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। इन सीटों पर क्रमशः रुकबानुर रहमान, अलिफा अहमद और कल्लोल खान पार्टी के उम्मीदवार हैं।
जनसभा के अंत में ममता बनर्जी अपने लिखे एक गीत पर स्थानीय महिलाओं के साथ नृत्य करती भी नजर आईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाक रक्षा मंत्री ने बंगाल पर हमले की धमकी दी, केंद्र चुप है
जनसभा के अंत में ममता बनर्जी अपने लिखे एक गीत पर स्थानीय महिलाओं के साथ नृत्य करती भी नजर आईं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News