Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सीमावर्ती इलाके में मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी पुलिस

सीमावर्ती इलाके में मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी पुलिस
 

04 Sep 2025

सीमावर्ती इलाके में मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी पुलिस

जिले के मेखलीगंज ब्लॉक के रानीहाट ग्राम पंचायत अंतर्गत मोटा सन्यासी थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी नोट बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात स्थानीय युवक प्रफुल्ल राय बाजार करने निकले थे। इसी दौरान सड़क पर उन्हें दो नोट दिखाई दिए। जिज्ञासावश जब उन्होंने नोट उठाया, तो देखकर हैरान रह गए। नोट पर बड़े अक्षरों में "स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान" लिखा था।

युवक के अनुसार, उसमें एक 100 रुपये और एक 10 रुपये का पाकिस्तानी नोट था, जिस पर उर्दू भाषा में लिखावट भी मौजूद थी।

सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तानी नोट बरामद होने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं हो सकती आखिर पाकिस्तानी रुपए ग्राम तक कैसे पहुंची और किसने पहुंचाई। कहीं इसके पीछे कोई गंभीर रहस्य तो छिपा नहीं है, इसको लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द इसकी तह तक जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस घटना को हल्के में लिया गया, तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद नोटों की जांच की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीमावर्ती इलाके में मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी पुलिस
सीमावर्ती इलाके में मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी पुलिस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News