Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

बंगाल में ‘होल्डिंग सेंटर’ निर्देश के बाद घुसपैठियों में हड़कंप, लौटने के लिए बॉर्डर पर उमड़ी भीड़

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार द्वारा ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के निर्देश के बाद उत्तर 24 परगना जिले के हाकिमपुर सीमा क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) चेकपोस्ट के पास बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को सामान के साथ जमा होते देखा गया।

26 May 2026

बंगाल में ‘होल्डिंग सेंटर’ निर्देश के बाद घुसपैठियों में हड़कंप, लौटने के लिए बॉर्डर पर उमड़ी भीड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार द्वारा ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के निर्देश के बाद उत्तर 24 परगना जिले के हाकिमपुर सीमा क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) चेकपोस्ट के पास बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को सामान के साथ जमा होते देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग ट्रॉली बैग, बर्तन और कंबल लेकर सीमा पार जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्लास्टिक बिछाकर समूहों में बैठे इन लोगों की नजर सीमा पार करने की प्रक्रिया शुरू होने पर टिकी रही। सोमवार को भी चेकपोस्ट के पास बनाए गए अस्थायी शिविर में करीब 100 बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद थे, जबकि 30 से 40 अन्य लोग बाहर इंतजार कर रहे थे।

हाल ही में प्रदेश की नई सरकार ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के लिए विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में होल्डिंग सेंटरों को बनाने और आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करने को कहा है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की घोषणा के बाद भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली थी। उस समय न्यूटाउन, दमदम और डानकुनी क्षेत्रों से कई अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के हाकिमपुर सीमा के रास्ते बांग्लादेश लौटने की खबरें सामने आई थीं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में ‘होल्डिंग सेंटर’ निर्देश के बाद घुसपैठियों में हड़
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार द्वारा ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के निर्देश के बाद उत्तर 24 परगना जिले के हाकिमपुर सीमा क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। मंगलवार सुबह सीमा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News