Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

कुल्टी स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लगने से अफरा-तफरी

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है

20 May 2026

कुल्टी स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लगने से अफरा-तफरी

कोलकाता। पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन अंतर्गत कुल्टी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मंगलवार रात अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एक कोयला लदी मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लग गई। आग की लपटें और घना धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक डिब्बे से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने चार डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और दमकल विभाग को खबर दी गई।
आसनसोल से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ और एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को रोका गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग से रेलवे को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और दमकल विभाग द्वारा की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की टीम नहीं पहुंचती, तो यह घटना और भी बड़ा रूप ले सकती थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लगने से अफरा-तफरी
फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News