Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

खाद्य भवन में हड़कंप : पांचवीं मंजिल से गिरे संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी

खाद्य भवन में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा सके

01 Jun 2026

खाद्य भवन में हड़कंप : पांचवीं मंजिल से गिरे संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी

कोलकाता। खाद्य भवन में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से नीचे गिर पड़े। इस भयानक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें आनन-फानन में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लगातार इलाज में जुटी है। घायल अधिकारी की पहचान इंद्रजीत भट्टाचार्य के रूप में हुई है, जो खाद्य विपणन विभाग में नोडल अधिकारी के पद पर तैनात हैं और संयुक्त सचिव स्तर के वरिष्ठ अफसर हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर, आंख और चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें सघन निगरानी में रखा गया है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह दफ्तर का कामकाज सामान्य रूप से शुरू ही हुआ था कि अचानक लॉबी में एक जोरदार आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही भवन के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पहली मंजिल के बढे हुए हिस्से (टेरेस) पर एक व्यक्ति खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। गौर से देखने पर उनकी पहचान इंद्रजीत भट्टाचार्य के रूप में हुई। घटना के वक्त भूतल पर मौजूद विभागीय वाहन चालक अजय दास ने बताया कि वे लोग नीचे बैठे थे, तभी कुछ गिरने की भीषण आवाज आई। सभी लोग तुरंत उस तरफ भागे और बिना वक्त गंवाए घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया गया। 
फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह महज एक पैर फिसलने का हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य मानसिक या व्यक्तिगत वजह रही है। लालबाजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। खाद्य भवन में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पांचवीं मंजिल से गिरे संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी
खाद्य भवन में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News