Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'हेरा फेरी-3' में परेश रावल की वापसी, बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार

परेश रावल ने खुद पुष्टि की है कि वे 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनके वापस आने से फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

30 Jun 2025

'हेरा फेरी-3' में परेश रावल की वापसी, बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार

परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी जबरदस्त हिट रहा और बाबूभाई के किरदार में परेश रावल को अपार लोकप्रियता मिली। हाल ही में 'हेरा फेरी-3' को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है। अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक कर दी थी। हालांकि, अब फैंस के लिए राहत की खबर है। परेश रावल ने खुद पुष्टि की है कि वे 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनके वापस आने से फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

'हेरा फेरी-3' को लेकर आखिर क्या विवाद है? इस सवाल पर बात करते हुए परेश रावल ने कहा, "हेरा फेरी जैसी फिल्म बार-बार नहीं बनती। ऐसा जादू हर बार दोहराया नहीं जा सकता। अगर ऐसा होने लगे तो चीजें एक जैसी लगने लगेंगी और सृजनात्मकता खत्म हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "कोई विवाद नहीं है। मैं बस इतना मानता हूं कि जब लोग किसी चीज से इतना जुड़ जाते हैं और उसे इतना प्यार देते हैं, तो हमें भी उसके प्रति उतनी ही जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। अगर दर्शक आपको इतना प्यार करते हैं, तो आपको उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। मेहनत कीजिए और उन्हें एक बेहतर अनुभव दीजिए। टीमवर्क से, लगन से काम करना चाहिए। बस यही मेरा संदेश है।”

उन्होंने कहा, "अब सब ठीक है। फिल्म निश्चित रूप से आ रही है, यह पहले भी आने वाली थी। हमें बस एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना है। हर कोई रचनात्मक है। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील सभी मेरे कई सालों से दोस्त हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'हेरा फेरी-3' में परेश रावल की वापसी, बाबूभाई का किरदार निभा
परेश रावल ने खुद पुष्टि की है कि वे 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनके वापस आने से फैंस के बीच एक बार फिर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News