Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

पार्क सर्कस हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब तक 46 आरोपित दबोचे गए

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कश्मीर और श्रीनगर में पुलिस पर पत्थरबाजी बंद हो चुकी है और अब पश्चिम बंगाल तथा कोलकाता में भी इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

19 May 2026

पार्क सर्कस हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब तक 46 आरोपित दबोचे गए

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार सुबह मध्य कोलकाता के अल्पसंख्यक बहुल पार्क सर्कस इलाके में रविवार को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड फरीदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पत्थर और ईंटें फेंकी थीं, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरीदुल इस्लाम ने पहले भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को उकसाया और बाद में प्रदर्शन स्थल पर उत्तेजक भाषण देकर हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने में प्रमुख भूमिका निभाई। मामले की जांच कर रही पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी कर रही है।
फरीदुल की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
रविवार दोपहर पार्क सर्कस का सात पॉइंट क्रॉसिंग क्षेत्र पूरी तरह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से सड़क जाम कर दी थी। जब कोलकाता पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने रास्ता खाली कराने की कोशिश की, तब प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
हिंसा के दौरान कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस तथा केंद्रीय बलों के कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।
सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पार्क सर्कस पहुंचे और दक्षिण-पूर्व डिवीजन के उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पार्क सर्कस चौराहे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में पुलिसकर्मियों पर यह पहला और आखिरी हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी पुलिसकर्मी पर हमला हुआ तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार का प्रदर्शन पूर्व नियोजित था। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक या धार्मिक संगठन को कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है, लेकिन धार्मिक नारे लगाकर पत्थरबाजी करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कश्मीर और श्रीनगर में पुलिस पर पत्थरबाजी बंद हो चुकी है और अब पश्चिम बंगाल तथा कोलकाता में भी इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में उन्होंने घायल पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों से मुलाकात भी की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्क सर्कस हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कश्मीर और श्रीनगर में पुलिस पर पत्थरबाजी बंद हो चुकी है और अब पश्चिम बंगाल तथा कोलकाता में भी इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News