Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

नीट मुद्दे पर संसद में घमासान, कांग्रेस के खिलाफ राजग सांसदों का प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासी टकराव और तेज हो गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के निकट कांग्रेस के धरने के विरोध में किया गया।
 

23 Jul 2026

नीट मुद्दे पर संसद में घमासान, कांग्रेस के खिलाफ राजग सांसदों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासी टकराव और तेज हो गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के निकट कांग्रेस के धरने के विरोध में किया गया।

भाजपा ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वे विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बजाय केवल हंगामा कर रहे हैं। सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैनर लेकर प्रदर्शन कर सदन का समय बर्बाद करती है और उन मुद्दों से बचती है, जिन पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

संबित पात्रा ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छात्रों और सोनम वांगचुक से बातचीत की। उनके अनुसार, बातचीत में यह बात सामने आई कि पेपर लीक के मुद्दे पर गंभीर मंथन और कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहती, बल्कि केवल राजनीति करना चाहती है। पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एनडीए छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हितों से बढ़कर कुछ नहीं है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीट मुद्दे पर संसद में घमासान, कांग्रेस के खिलाफ राजग सांसदो
संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासी टकराव और तेज हो गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News