वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
कोलकाता। आंधी-बारिश का मौसम अभी शुरू ही हुआ है कि महानगर में जर्जर इमारतों के गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जोड़ाबागान थाना इलाके के कालीकृष्ण टैगोर स्ट्रीट स्थित सदियों पुराने बहुमंजिली इमारत का एक बड़ा हिस्सा सोमवार रात ढह गया। 7 क्रास लेन के सामने स्थित इस इमारत के तीसरे मंजिल का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा। घटना की सूचना मिलने के बाद केएमसी, पुलिस व स्थानीय पार्षद घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि जालान बिल्डिंग के नाम से विख्यात पोस्ता के इस मकान के निचले व ऊपरी हिस्से में किरायेदार है, जबकि पूरा मकान खाली है। जालान परिवार के इस मकान की निगरानी फिलहाल नंदलाल भरतिया करते हैं। मरम्मत के अभाव में इमारत पूरी तरह से जर्जर हो गयी है और कई बार इमारत का हिस्सा दरकता रहता है। सोमवार को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन अगर ये घटना सुबह के वक्त होती तो कई जाने जा सकती थी।