Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पैट कमिंस की नेट्स में वापसी, एशेज में कमबैक की उम्मीदें बढ़ीं

स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय तेज गेंदबाज कमिंस नेट्स में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

29 Oct 2025

पैट कमिंस की नेट्स में वापसी, एशेज में कमबैक की उम्मीदें बढ़ीं

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया है, जिससे इस साल की एशेज सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय तेज गेंदबाज कमिंस नेट्स में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। कमिंस को कमर में बोन स्ट्रेस इंजरी के कारण पहले एशेज टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, जो 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे।

स्मिथ का बतौर स्टैंड-इन कप्तान रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है। उन्होंने कप्तान रहते हुए पांच मुकाबले जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है। पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा अगले हफ्ते होने की उम्मीद है। कमिंस की ब्रिसबेन में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्धता उनके चार हफ्तों के गेंदबाजी कार्यक्रम के नतीजों पर निर्भर करेगी, जिसमें उनकी फिटनेस की परीक्षा ली जाएगी।

एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ कमिंस हमेशा एक बड़ी चुनौती रहे हैं। उन्होंने पिछली चार एशेज सीरीज में कुल 91 विकेट झटके हैं और 2017–18, 2019 तथा 2021–22 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

गौरतलब है कि 2011 में बतौर युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले कमिंस को शुरुआती दौर में लगातार पीठ की चोटों से जूझना पड़ा, जिसके कारण वह पांच साल तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने 2017 में शानदार वापसी करते हुए खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल कर लिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पैट कमिंस की नेट्स में वापसी, एशेज में कमबैक की उम्मीदें बढ़
स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय तेज गेंदबाज कमिंस नेट्स में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News