Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पटना हवाई अड्डा पर हाई अलर्ट, स्नाइपर डॉग्स के साथ की जा रही कड़ी निगरानी

सभी वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। सीआईएसएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं । स्नाइपर डॉग्स की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

08 May 2025

पटना हवाई अड्डा पर हाई अलर्ट, स्नाइपर डॉग्स के साथ की जा रही कड़ी निगरानी

पटना। देश के कई अन्य अड्डों की तरह पटना का जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी हाई अलर्ट पर है, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF) के जवान और स्नाइपर डॉग्स के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। सीआईएसएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं । स्नाइपर डॉग्स की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सात उड़नों को भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकन वो 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए केंद्र सरकार और भारतीय सेना की प्रसंशा भी कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई सही है। यात्रियों ने कहा कि भारत ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है, हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि पटना हवाई अड्डा सहित देश के अन्य हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक हाई अलर्ट पर रहेगी। उड़ानों के रद्द होने और मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पटना हवाई अड्डा पर हाई अलर्ट, स्नाइपर डॉग्स के साथ की जा रही
सभी वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। सीआईएसएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं । स्नाइपर डॉग्स की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News