Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

खरगे से मिले पटोले, विधानसभा के चुनाव नतीजों पर जताया संदेह, कहा- नहीं दिया इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में नाना पटोले ने अपने इस्तीफे की बात को खारिज किया। उन्होंने कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है।

25 Nov 2024

खरगे से मिले पटोले, विधानसभा के चुनाव नतीजों पर जताया संदेह, कहा- नहीं दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आज महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुलाकात की। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने खरगे के समक्ष अपनी चिंतायें जाहिर कीं। इस पर खरगे ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में नाना पटोले ने अपने इस्तीफे की बात को खारिज किया। उन्होंने कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है।

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पटोले ने कहा कि जमीन पर काम करने वाले सभी नेताओं का मानना है कि नतीजे अपेक्षा से विपरीत आए हैं। सभी को आशा थी कि नतीजे महा विकास आघाड़ी के पक्ष में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

चुनाव नतीजों पर संदेह जताते हुए पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नांदेड लोकसभा उपचुनाव जीत लिया लेकिन इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं में उनके सभी उम्मीदवार हार गए। इतना बड़ा अंतर किस प्रकार हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इस सरकार के लिए मतदान नहीं किया था। हमें पूरे देश और राज्य से फोन आ रहे हैं। उनका कहना है कि नतीजा सही नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय है। इसी कारण से वह पार्टी अध्यक्ष से आज दिल्ली में मिलने आए थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष से उन्होंने इसी विषय पर चर्चा की है। अध्यक्ष ने उनकी चिंता को ध्यान से सुना और कहा कि वे राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे कोई निर्णय लेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खरगे से मिले पटोले, विधानसभा के चुनाव नतीजों पर जताया संदेह,
कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में नाना पटोले ने अपने इस्तीफे की बात को खारिज किया। उन्होंने कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News