Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पवन कल्याण ने दिया साल का पहला सरप्राइज

माना जा रहा था कि पवन अब पूरी तरह अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देंगे और फिल्मों से दूरी बना लेंगे।

01 Jan 2026

पवन कल्याण ने दिया साल का पहला सरप्राइज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'ओजी' उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हो सकती है। राजनीति में सक्रिय होने और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था। माना जा रहा था कि पवन अब पूरी तरह अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देंगे और फिल्मों से दूरी बना लेंगे।

लेकिन नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पवन कल्याण ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अभिनेता एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि फिल्म निर्माता राम तल्लूरी ने की है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर नई फिल्म का ऐलान किया।

राम तल्लूरी के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी करेंगे, जबकि कहानी वक्कंथम वामसी ने लिखी है। उन्होंने इसे अपने करियर का सपना बताते हुए लिखा कि जैथरा रामा मूवीज के बैनर तले बन रही यह उनकी पहली फिल्म है, जिसे पवन कल्याण का प्यार और आशीर्वाद मिला है। इस घोषणा के बाद पवन के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पवन कल्याण ने दिया साल का पहला सरप्राइज
माना जा रहा था कि पवन अब पूरी तरह अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देंगे और फिल्मों से दूरी बना लेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News