Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उत्तर बिहार के लोगों को मिलेगी वंदे भारत की सौगात , पीएम करेंगे उद्घाटन

इस ट्रेन की शुरूआत होने से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के लोगो को कम समय में पटना पहुंचने में सहुलियत होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन स्पेशल बंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से रवाना होकर दोपहर दो बजे के करीब बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचेगी।

19 Jun 2025

उत्तर बिहार के लोगों को मिलेगी वंदे भारत की सौगात , पीएम करेंगे उद्घाटन

पूर्वी चंपारण। रेलवे ने चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार को बड़ी सौगात दी है।अब गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी।जिसकी शुरूआत 20 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवान में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेगे।

इस ट्रेन की शुरूआत होने से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के लोगो को कम समय में पटना पहुंचने में सहुलियत होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन स्पेशल बंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से रवाना होकर दोपहर दो बजे के करीब बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचेगी। जहां सांसद सह पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अगले स्टेशन के लिए रवाना करेंगे। बंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।वही इस ट्रेन को लेकर रेलवे बोर्ड ने समय सारणी जारी किया है।

जिसके अनुसार, गाड़ी संख्या 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र बंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 05:40 बजे खुलकर, 06:24 बजे कप्तानगंज, 07:05 बजे पनियहवा, 07:30 बजे बगहा, 08:05 बजे नरकटियागंज, 08:35 बजे बेतिया, 08:50 बजे सुगौली,, 9:08 बजे बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, 10:50 11:40 बजे हाजीपुर होते हुए दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर बंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 02:25 बजे पाटलिपुत्र से खुलकर 03:00 बजे हाजीपुर, 03:55 बजे मुजफ्फरपुर, शाम 05:38 बजे बापूधाम मोतिहारी, 06:05 बजे बेतिया, 06:33 बजे नरकटियागंज, 07:02 बजे बगहा, 07:50 बजे पनियहवा, 08:24 बजे कप्तानगंज होते हुए रात्रि 09:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

आरपीएफ के अनुसार वंदेभारत ट्रेन परिचालन शुरू होने को लेकर रेलवे लाइन किनारे बसे लोगों को रेलवे ट्रैक से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर बिहार के लोगों को मिलेगी वंदे भारत की सौगात , पीएम करे
इस ट्रेन की शुरूआत होने से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के लोगो को कम समय में पटना पहुंचने में सहुलियत होगी। रेलवे से मिली जानकारी क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News