Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ का शनिवार को चौथा दिन रहा। साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और एक-एक कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

13 Jun 2026

शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ का शनिवार को चौथा दिन रहा। साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और एक-एक कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस दौरान कई परिवार न्याय और मदद की उम्मीद लेकर पहुंचे। इनमें 13 मई को महर्षि विद्यामंदिर में बीमार पड़ने वाले तीसरी कक्षा के छात्र आयुष कुमार नाथ के परिजन भी शामिल थे। आयुष 11 दिन तक कोमा में रहने के बाद 24 मई को मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चे की तबीयत खराब होने के बावजूद कोई मदद नहीं की और उसे कक्षा में बैठाए रखा। बाद में सीढ़ियों से गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आयुष की मां ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर न्याय की मांग की, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इसके अलावा हावड़ा के रहने वाले देवनारायण मंडल भी जनता दरबार में पहुंचे। उनका आरोप है कि पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत नेता प्रतिपक्ष के सामने रखी।

इसी तरह कुछ लोग अपने बच्चों के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे। शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

वहीं, बर्धमान मेडिकल कॉलेज के हाउस स्टाफ रहे 24 वर्षीय अमर्त्य घोषाल की रहस्यमय मौत की जांच की मांग लेकर उनके माता-पिता भी जनता दरबार पहुंचे। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी और जांच ठीक तरीके से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मामले में पहले कलकत्ता हाई कोर्ट में भी गुहार लगाई गई थी, लेकिन जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है।

शुभेंदु अधिकारी ने सभी पीड़ित परिवारों की बातें ध्यान से सुनीं और जरूरी मामलों में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने सहित आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याए
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ का शनिवार को चौथा दिन रहा। साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News