Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

टिटागढ़ विस्फोट मामले में एनआईए जांच की मांग, हाई कोर्ट में याचिका दायर

विस्फोट के मामले को गंभीर मानते हुए अधिवक्ता सूर्यनील दास ने कलकत्ता हाई कोर्ट का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से जांच कराने से सच्चाई सामने आने की संभावना कम है और इसीलिए केंद्रीय एजेंसी एनआईए से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

25 Jun 2025

टिटागढ़ विस्फोट मामले में एनआईए जांच की मांग, हाई कोर्ट में याचिका दायर

कोलकाता। टिटागढ़ में हुए विस्फोट के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग उठी है। इस संबंध में बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है।

विस्फोट के मामले को गंभीर मानते हुए अधिवक्ता सूर्यनील दास ने कलकत्ता हाई कोर्ट का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से जांच कराने से सच्चाई सामने आने की संभावना कम है और इसीलिए केंद्रीय एजेंसी एनआईए से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

घटना 19 मई को टिटागढ़ के बांसबगान इलाके में हुई थी, जब एक बहुमंजिली इमारत में भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमारत की दीवारें गिर गईं और बगल की एक टिन की छत उड़ गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने स्थानीय पार्षद अरमान मंडल उर्फ मोहम्मद रियाजुद्दीन समेत अरशद खान और मोहम्मद शाहरूख को गिरफ्तार किया है। पार्षद पर यह भी आरोप है कि उन्होंने विवादित फ्लैट पर जबरन कब्जा कर रखा था।

घटना को लेकर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इसे महज विस्फोट बताकर इसकी गंभीरता को कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास ही कैंटोनमेंट इलाका स्थित है, जिससे सुरक्षा का पहलू और भी अहम हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर राज्य पुलिस ही जांच करेगी तो मामले को दबाने की कोशिश की जा सकती है। अर्जुन सिंह ने स्पष्ट रूप से एनआईए से जांच कराए जाने की मांग की।

गौरतलब है कि टिटागढ़ और बैरकपुर का इलाका अक्सर राजनीतिक और आपराधिक तनाव के लिए चर्चा में रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टिटागढ़ विस्फोट मामले में एनआईए जांच की मांग, हाई कोर्ट में
विस्फोट के मामले को गंभीर मानते हुए अधिवक्ता सूर्यनील दास ने कलकत्ता हाई कोर्ट का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से जांच कराने से सच्चाई सामने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News