Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जादवपुर विश्वविद्यालय में बवाल पर हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई की संभावना

याचिकाकर्ता का दावा है कि वामपंथी छात्र संगठनों की शिकायतें दर्ज नहीं की गईं, उल्टा उनके हॉस्टलों में छापेमारी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

03 Mar 2025

जादवपुर विश्वविद्यालय में बवाल पर हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई की संभावना

कोलकाता, 03 मार्च (हि.स.)। जादवपुर विश्वविद्यालय में हुए बवाल का मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की अदालत में दायर इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि हिंसा की घटनाओं के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। शिकायत में कहा गया है कि अब तक इस मामले में कुल सात एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से दो पुलिस की ओर से और बाकी तृणमूल कांग्रेस तरफ से कराई गईं। याचिकाकर्ता का दावा है कि वामपंथी छात्र संगठनों की शिकायतें दर्ज नहीं की गईं, उल्टा उनके हॉस्टलों में छापेमारी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि शनिवार को विश्वविद्यालय में वेबकूपा (वेस्ट बेंगॉल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन) की वार्षिक आमसभा के दिन ही परिसर में तनाव बढ़ गया था। आरोप है कि छात्र संघ चुनाव सहित कई मांगों को लेकर वामपंथी छात्र सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे थे। शिक्षामंत्री ब्रात्य बसु के विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैनर और पोस्टर के साथ विरोध जताया। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई टीएमसीपी के सदस्यों के साथ उनकी झड़प हो गई।

विवाद बढ़ने पर प्रदर्शनकारी सभास्थल तक पहुंच गए, जिससे माहौल और गरमा गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद तृणमूल समर्थित शिक्षाबंधु समिति के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई और आगजनी भी हुई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने शिक्षामंत्री ब्रात्य बसु की कार के टायर की हवा निकाल दी। इस हंगामे में खुद मंत्री को भी धक्का-मुक्की में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जादवपुर विश्वविद्यालय में बवाल पर हाई कोर्ट में याचिका, मंगल
याचिकाकर्ता का दावा है कि वामपंथी छात्र संगठनों की शिकायतें दर्ज नहीं की गईं, उल्टा उनके हॉस्टलों में छापेमारी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News