Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

चुनाव प्रचार के लिए जाते समय मंत्री बीरबाहा हांसदा के काफिले की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मी घायल

यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उलूबेड़िया थाना क्षेत्र के वीरशिबपुर फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंत्री बीरबाहा हांसदा मेदिनीपुर से कोलकाता चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुई थीं। रात लगभग 12 बजे उनके काफिले में चल रही पायलट गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर खड़े एक कंटेनर के पीछे जा टकराई।

25 Apr 2026

चुनाव प्रचार के लिए जाते समय मंत्री बीरबाहा हांसदा के काफिले की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मी घायल

कोलकाता। चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय शुक्रवार देर रात राज्य की मंत्री बीरबाहा हांसदा के काफिले में शामिल पुलिस की पायलट गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। एक कंटेनर वाहन से टक्कर में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उलूबेड़िया स्थित शरतचंद्र चट्टोपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि मंत्री बीरबाहा हांसदा पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उलूबेड़िया थाना क्षेत्र के वीरशिबपुर फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंत्री बीरबाहा हांसदा मेदिनीपुर से कोलकाता चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुई थीं। रात लगभग 12 बजे उनके काफिले में चल रही पायलट गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर खड़े एक कंटेनर के पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार एक सहायक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में मंत्री की गाड़ी सुरक्षित रही। घटना के बाद वह रात में ही कोलकाता के लिए रवाना हो गईं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव प्रचार के लिए जाते समय मंत्री बीरबाहा हांसदा के काफिले
यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उलूबेड़िया थाना क्षेत्र के वीरशिबपुर फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंत्री बीरब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News