Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प

नेचर पार्क में लगाए गए 1 हजार पौधे

05 Jun 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प

कोलकाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोलकाता के गार्डन रिच नेचर पार्क  में आयोजित 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में 1,000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अभिनेता यश दासगुप्ता के अलावे सिमरन सिंह , शुभम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का साझा संदेश सामने आया।
पौधारोपण के बाद राकेश सिंह ने कहा कि नेचर पार्क को संरक्षित करना और उसे एक आदर्श हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक पोर्ट क्षेत्र में पर्यावरण की अनदेखी की गई, जिसके कारण हरित क्षेत्र सिकुड़ते चले गए। अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र को फिर से हराभरा बनाया जाए और आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे हैं, बल्कि आने वाले कल की नींव रख रहे हैं। नेचर पार्क की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। यहां हरियाली बढ़ेगी, लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बनेगा। अभिनेता यश दासगुप्ता ने भी इस पहल की सराहना करते हुए राकेश सिंह और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। 
उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। ऐसे अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं और जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं। 'एक पेड़ मां के नामÓ अभियान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व सम्मान का अनूठा संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने से कार्यक्रम भावनात्मक और सामाजिक रूप से भी विशेष बन गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प
नेचर पार्क में लगाए गए 1 हजार पौधे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News