Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब में हुए हादसे में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताया

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

17 Nov 2025

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब में हुए हादसे में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुए हादसे में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क में हैं।”

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में कहा कि मदीना–मक्का राजमार्ग पर हुई दुखद बस दुर्घटना की खबर से वह स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं, जिसमें कई भारतीय तीर्थयात्रियों की जान गई है। रिजिजू ने बताया कि भारत सरकार सऊदी अरब स्थित अपने दूतावास के संपर्क में है। दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन से जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित भारतीयों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। रिजिजू ने कहा, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करे।”

उन्होंने सऊदी अरब में मौजूद भारतीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर साझा किए। ये नंबर हैं:- 8002440003, 0122614093, 0126614276 तथा 0556122301 (व्हाट्सएप)।

सरकार ने कहा है कि सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और सहयोग कार्य तेजी से जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब में हुए हादसे में भारतीय तीर्थयात्र
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News