Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मन की बात: प्रधानमंत्री ने की एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना, 100 मीटर दौड़ के नए रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े।

31 May 2026

मन की बात: प्रधानमंत्री ने की एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना, 100 मीटर दौड़ के नए रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चार अलग-अलग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे। उन्होंने गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 100 मीटर दौड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस स्पर्धा की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि महज दो दिनों के भीतर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। यह उपलब्धि गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने हासिल की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों एथलीटों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि संगीत में जुगलबंदी तो देखी जाती रही है, लेकिन अब खेलों में चुनौती की जुगलबंदी देखने को मिल रही है, जहां एक खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है और दूसरा उसे पीछे छोड़ देता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की पारंपरिक ‘कलारी चीज’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक और खाद्य विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में कलारी चीज को मिली वैश्विक पहचान और सफलता की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में कलारी चीज का उल्लेख होने के बाद इसकी लोकप्रियता और बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने इसे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का अच्छा उदाहरण बताया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मन की बात: प्रधानमंत्री ने की एथलीटों की उपलब्धियों की सराहन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में झारखंड के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News