Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तेलंगाना की फैक्ट्री में आग लगने से 12 की मौत, पीएम ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

30 Jun 2025

तेलंगाना की फैक्ट्री में आग लगने से 12 की मौत, पीएम ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक फैक्टरी में आग लगने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह हादसा सोमवार को संगारेड्डी जिले में स्थित एक निजी फैक्टरी में हुआ, जहां अचानक लगी आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव किया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेलंगाना की फैक्ट्री में आग लगने से 12 की मौत
Telangana Fire, Narendra Modi





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News