इससे पहले कार्नी से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मुलाकात की थी। कनाडा के प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मकसद खास तौर पर ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अहम तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है इसमें भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा देने, व्यापार सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है।
इससे पहले कार्नी से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मुलाकात की थी। कनाडा के प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मकसद खास तौर पर ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अहम तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।
कार्नी पहले मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से बातचीत की थी और कल रात वे दिल्ली आए।