वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रधानमंत्री ने शहीद कार्यकर्ताओं के संघर्ष को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की
कोलकाता। ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड शनिवार को एक बड़े सियासी बदलाव का गवाह बना, जहाँ करीब डेढ़ दशक पुराने तृणमूल के शासन का अंत हुआ और भाजपा के जायंट किलर शुभेंदु अधिकारी ने नौवें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भगवा लहर के बीच आयोजित इस भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी ने बंगाल की राजनीति में आए इस नए सूर्योदय की अहमियत को रेखांकित किया।
शपथ ग्रहण के बाद एक भावुक कर देने वाला क्षण तब आया जब पीएम ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं-देवाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पाल के परिजनों से विशेष मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने शहीद कार्यकर्ताओं के संघर्ष को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेतृत्व ने इस कदम के जरिए यह संदेश दिया कि पार्टी अपनी इस ऐतिहासिक जीत की नींव में शामिल कार्यकर्ताओं के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी।