Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन, धैर्य और संकल्प का दिया संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है।

26 Feb 2026

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन, धैर्य और संकल्प का दिया संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स संदेश में कहा कि सावरकर का साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथप्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक उद्धृत करते हुए कहा कि

“धीराः शोकं तरिष्यन्ति लभन्ते सिद्धिमुत्तमाम्।

धीरैः सम्प्राप्यते लक्ष्मीर्धैर्यं सर्वत्र साधनम्॥”

(अर्थ)

धैर्यवान व्यक्ति शोक और कठिनाइयों को पार कर लेता है और उत्तम सिद्धि प्राप्त करता है। धैर्य के माध्यम से ही समृद्धि (लक्ष्मी) प्राप्त होती है। अर्थात् धैर्य हर स्थान और हर कार्य में सफलता का प्रमुख साधन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन, धै
प्रधानमंत्री ने कहा कि मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News