Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली 15 के बजाय 14 मार्च को, भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर काम तेज

भाजपा के राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम में संभावित बदलाव के कारण रैली की तारीख में परिवर्तन किया जा सकता है। नए प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 13 मार्च की रात कोलकाता पहुंच सकते हैं और 14 मार्च की दोपहर में रैली को संबोधित करने के बाद उसी दिन दिल्ली लौट सकते हैं।

06 Mar 2026

प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली 15 के बजाय 14 मार्च को, भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर काम तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी की कोलकाता में प्रस्तावित बड़ी रैली की तारीख बदल सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह रैली पहले 15 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले यानी 14 मार्च को आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा के राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम में संभावित बदलाव के कारण रैली की तारीख में परिवर्तन किया जा सकता है। नए प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 13 मार्च की रात कोलकाता पहुंच सकते हैं और 14 मार्च की दोपहर में रैली को संबोधित करने के बाद उसी दिन दिल्ली लौट सकते हैं।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली यह रैली भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन के कार्यक्रम के रूप में होगी। यह यात्रा दो मार्च से शुरू हुई है। परिवर्तन यात्रा के विभिन्न चरणों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो चुके हैं।

इस बीच पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राज्य इकाई संभावित उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश केंद्रीय नेतृत्व को भेजने की तैयारी कर रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग सूचियां तैयार की जा रही हैं। पहली सूची में तीन पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम होंगे, जबकि दूसरी सूची में तीन ऐसे नाम शामिल किए जाएंगे जिन्हें उम्मीदवार के रूप में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली 15 के बजाय 14 मार्च को, भा
भाजपा के राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम में संभावित बदलाव के कारण रैली की तारीख में परिवर्तन किया जा सकता है। नए प्रस्ताव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News