Please wait

प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

एक के बाद एक बैठकों और स्थिति पर लगातार नजर रखने के बाद अब पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं।

12 May 2025

प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

 भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े टेंशन और अब सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8 बजे देश के नाम संबोधन जारी करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार देशवासियों से सीधे तौर पर मुखातिब होंगे। इससे पहले भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर आतंकवाद पर बड़ा प्रहार किया है। बीते दिनों भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ ही पाकिस्तान के कायराना हमलों का भी करारा जवाब दिया है। एक के बाद एक बैठकों और स्थिति पर लगातार नजर रखने के बाद अब पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं।

इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री सशस्त्र बलों की कार्रवाई से जुड़ी जानकारियां देशवासियों तक पहुंचा रहे थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ पूरे ऑपरेशन के दौरान मीडिया ब्रीफिंग का प्रमुख चेहरा रहे। इसके बाद रविवार को इसकी जिम्मेदारी भारतीय सेना संभाली। DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के अलावा एयर मार्शल ए के भारती ने मीडिया के साथ ऑपरेशन से जुड़े कुछ और अहम डिटेल्स साझा किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News