Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले उत्सव का श्रीगणेश

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले उत्सव का श्रीगणेश

07 Nov 2025

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले उत्सव का श्रीगणेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर साल भर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह कार्यक्रम इस साल सात नवंबर से अगले साल सात नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव की औपचारिक शुरुआत है, जो उस अमर रचना की 150वीं वर्षगांठ का प्रतीक होगा, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरणा दी और आज भी राष्ट्रीय एकता व गर्व का भाव जगाती है।

 

इस अवसर पर देशभर में सुबह करीब 9:50 बजे सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अक्षय नवमी के दिन वंदे मातरम् की रचना की थी, जो बाद में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बनी। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के रूप में समर्पित यह गीत भारत की जागृत राष्ट्रीय चेतना और आत्मसम्मान का शाश्वत प्रतीक बन गया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस उत्सव की पूर्व संध्या पर गर्व करते हुए एक्स पर लिखा,'' कल सात नवंबर का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदे मातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है। इस विशेष अवसर पर सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली में एक समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यहां एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। वंदे मातरम् का सामूहिक गायन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।''

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होन
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले उत्सव का श्रीगणेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News