Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

14 अप्रैल को कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे पीएम मोदी

'मेरा बूथ सबसे मजबूत', बीजेपी का जमीनी चक्रव्यूह

13 Apr 2026

14  अप्रैल को कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे पीएम मोदी

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के महाकुंभ में जीत का परचम लहराने के लिए भाजपा ने अब अपने सबसे विश्वसनीय बूथ मॉडल को मैदान में उतार दिया है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव रैलियों से नहीं, बल्कि बूथों पर लड़े और जीते जाते हैं। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बंगाली नववर्ष के पावन अवसर पर 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के जरिए राज्य के लाखों जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और 'नमो ऐप' के माध्यम से होने वाला यह संवाद बंगाल के राजनीतिक रण में बीजेपी का अब तक का सबसे बड़ा सांगठनिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इस मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य केवल चुनावी भाषण देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ दो-तरफा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बंगाल के अलग-अलग कोनों में तैनात कार्यकर्ताओं से उनके स्थानीय अनुभव, बूथ की जमीनी चुनौतियां और सफलता की छोटी-छोटी कहानियाँ सुनेंगे। इसके बदले में वे कार्यकर्ताओं को चुनावी चाणक्य नीति के गुर सिखाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के संदेश को घर-घर पहुँचाने का रोडमैप देंगे। बंगाली नववर्ष के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन कर बीजेपी राज्य के सांस्कृतिक गौरव के साथ अपने जुड़ाव को भी मजबूती से पेश करने की कोशिश में है। पार्टी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पर्दे के पीछे एक बेहद विस्तृत ढांचा तैयार किया है। पहले जो बूथ कमेटियां 11 सदस्यों की हुआ करती थीं, उन्हें अब बढ़ाकर 20 सदस्यों तक कर दिया गया है। 
इसके अलावा, बीजेपी का सबसे मारक हथियार यानी पन्ना प्रमुख मॉडल भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। वोटर लिस्ट के हर पन्ने की जिम्मेदारी एक समर्पित कार्यकर्ता को दी गई है, जिसका काम संबंधित परिवारों से सीधा संपर्क रखना और उनकी समस्याओं को समझना है। 
पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए इन समितियों में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य कर दी है, ताकि समाज के हर वर्ग तक पहुँच सुनिश्चित हो सके। सिर्फ संवाद ही नहीं, बल्कि निरंतरता बनाए रखने के लिए हर महीने 'मन की बात' कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर सुनने का विशेष प्रबंध किया गया है। बीजेपी की यह रणनीति स्पष्ट संकेत दे रही है कि वह ममता बनर्जी के अभेद्य माने जाने वाले संगठनात्मक किले को जमीनी स्तर पर चुनौती देने की तैयारी कर चुकी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री इस संवाद के दौरान बंगाल के कार्यकर्ताओं को वह कौन सा 'जीत का मंत्र' देते हैं, जो आने वाले चुनाव में उनकी किस्मत पलट सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


14 अप्रैल को कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे पीएम मोदी
'मेरा बूथ सबसे मजबूत', बीजेपी का जमीनी चक्रव्यूह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News