Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दिल्ली में करेंगे 11 हजार करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दोनों परियोजनाएं द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) केंद्र सरकार की राजधानी दिल्ली को भीड़ मुक्त करने की रणनीति के अंतर्गत विकसित की गई हैं।

16 Aug 2025

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दिल्ली में करेंगे 11 हजार करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी में आयोजित एक भव्य समारोह में दो महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दोनों परियोजनाएं द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) केंद्र सरकार की राजधानी दिल्ली को भीड़ मुक्त करने की रणनीति के अंतर्गत विकसित की गई हैं। इनका उद्देश्य बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना, यात्रा समय को घटाना और दिल्ली तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव को कम करना है।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड 10.1 किलोमीटर लंबा है, जिसे लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इस खंड से यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस खंड में दो प्रमुख पैकेज शामिल हैं: पैकेज-1: शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 के रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तक 5.9 किलोमीटर। वहीं पैकेज-2: द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर, जो सीधे यूईआर-II से जोड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड मार्च 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा पहले ही उद्घाटित किया जा चुका है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) के अलीपुर से डिचाउकलां तक के खंड और बहादुरगढ़ व सोनीपत से जोड़ने वाले नए लिंक रोड्स का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर करीब 5,580 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह सड़क दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे व्यस्त ट्रैफिक बिंदुओं पर भीड़ को कम करने में सहायक होगी।

नए संपर्क मार्गों से बहादुरगढ़ और सोनीपत को सीधे जुड़ाव मिलेगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी, मालवाहन में तेजी और राजधानी क्षेत्र में ट्रैफिक बोझ में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दिल्ली में करेंगे 11 हजार करोड़
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दोनों परियोजनाएं द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News