Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 की मौत, छह गंभीर

जहरीली शराब का कहर अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में बीती रात बरपा। लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों ने घर में तैयार की गई शराब का सेवन किया। पंजाब सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे हैं।

13 May 2025

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 की मौत, छह गंभीर

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा करीब छह अन्य लोगो का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

जहरीली शराब का कहर अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में बीती रात बरपा। लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों ने घर में तैयार की गई शराब का सेवन किया। पंजाब सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे हैं।

जिला उपयुक्त साक्षी साहनी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आबकारी विभाग की टीम प्रभावित गांवों भंगाली कलां, मरडी कलां और जयंतीपुर का दौरा कर रही है। पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। यह जहरीली शराब कहां से आई और यह कहां तैयार की गई, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

बताया गया है कि इन गांवों में कुछ लोगों ने शराब पी और सोमवार शाम उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। कई युवाओं ने उल्टियां की, जिसमें से कुछ को खून आने के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। सुबह सूचना मिलते ही जिला उपयुक्त साक्षी साहनी अमले के साथ प्रभावित गांवों में पहुंची।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों में मामूली लक्षण भी दिख रहे हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इन गांवों में भेज दिया गया है। टीमें लोगों की जांच कर रही हैं। पुलिस ने नकली शराब रैकेट के मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। अभी तक प्रभजीत सिंह के अलावा उसके भाई कुलबीर उर्फ जग्गू, साहिब सिंह, गुरजंट सिंह और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 की मौत, छह गंभीर
जहरीली शराब का कहर अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में बीती रात बरपा। लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों ने घर में तैयार की गई शराब का स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News