वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कोलकाता पुलिस ने चर्चित पार्क स्ट्रीट होटल हत्या कांड में बड़ी सफलता हासिल की है।
कोलकाता पुलिस ने चर्चित पार्क स्ट्रीट होटल हत्या कांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध एक युवक की हत्या से जुड़ा है। मृतक राहुल लाल का शव पिछले शुक्रवार को होटल के कमरे नंबर 302 में बिस्तर के बॉक्स स्टोरेज सेक्शन से बरामद किया गया था।
शव पर चादर से गला घोंटे जाने के स्पष्ट निशान मिले थे। प्रारंभिक जांच में राहुल लाल के आधार कार्ड और मोबाइल फोन रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को ओडिशा के संबलपुर स्थित एक संगठित अपराध गिरोह की ओर सुराग मिला। इसके बाद कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत ओडिशा भेजा गया।
लगातार जांच और प्रयासों के बाद पुलिस ने संबलपुर के दो निवासियों – शशिकांत बेहरा और संतोष बेहरा – को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की पूरी साजिश और इस चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।