Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बैलेट मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित

केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ कई स्थानों पर निगरानी उपकरण भी लगाए गए हैं

18 Apr 2026

बैलेट मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच डाक मतपत्र मतदान में मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने अपने एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त की ओर से शनिवार को निलंबन आदेश जारी किया गया।
आदेश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित कांस्टेबल निलंबित रहेगा। निलंबित कर्मी की पहचान मसूद करीम के रूप में हुई है। निलंबन अवधि के दौरान उसे आधा वेतन दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, मसूद करीम पहले कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात था। चुनाव आयोग द्वारा फेरबदल किए जाने के बाद उसकी ड्यूटी हल्दिया उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय में लगाई गई थी।
राज्य में 13 अप्रैल से डाक मतपत्र के जरिए मतदान शुरू हुआ था। आरोप है कि हल्दिया उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय में डाक मतपत्र मतदान के दौरान उसने मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयस किया। इसे गंभीर चुनावी अनियमितता माना गया है।
इसी आधार पर कोलकाता पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। चुनाव आयोग राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी बढ़ा रहा है। केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ कई स्थानों पर निगरानी उपकरण भी लगाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। हल्दिया में पहले चरण में मतदान होगा, जबकि भवानीपुर में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। मतगणना चार मई को होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बैलेट मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप मेंपुलिस निलंबित
केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ कई स्थानों पर निगरानी उपकरण भी लगाए गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News