Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना किसी बाहरी हमले का नतीजा नहीं है, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में इस पूरे घटनाक्रम को “साजिशन रचा गया” बताया गया है।

28 Apr 2026

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हुगली। आरामबाग में प्रचार के आखिरी दिन हुई हिंसक घटना को लेकर पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना किसी बाहरी हमले का नतीजा नहीं है, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में इस पूरे घटनाक्रम को “साजिशन रचा गया” बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मिताली बाग पर कोई पूर्व नियोजित हमला नहीं हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया है। इससे यह संकेत मिलता है कि घटना में पार्टी के अंदरूनी लोगों की ही भूमिका हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार प्रशांत दिगार कांटाली से कामारपुकुर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा की छह गाड़ियों पर हमला किया और पत्थरबाजी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी पलटवार किया गया।

इसी बीच गोघाट इलाके में मिताली बाग की गाड़ी पर भी हमला और तोड़फोड़ खबर सामने आई। घटना के बाद उन्हें गाड़ी में बैठे हुए रोते देखा गया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए भी पाए गए।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पहले ही भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने सवाल उठाए थे और इसे संदिग्ध बताया था। अब पुलिस की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमला मामले में पुलिस ने किया चौंक
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना किसी बाहरी हमले का नतीजा नहीं है, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News